रूसी सैनिक चीन के "नॉर्थ-ज्वाइंट 2024" अभ्यास में भाग लेंगे
वार्षिक योजना और चीन और रूस के बीच सहमति के अनुसार, रूसी सेना इस सितंबर में जापान सागर और ओखोटस्क के समुद्र से संबंधित समुद्री और हवाई क्षेत्र में चीन द्वारा किये गये "नॉर्थ-ज्वाइंट 2024" (“North-Joint 2024”) अभ्यास में भाग लेने के लिए अपनी नौसेना और वायु सेना के बल भेजेगी। इस अभ्यास का उद्देश्य चीनी और रूसी सेनाओं के बीच रणनीतिक समन्वय के स्तर को गहरा करना और सुरक्षा खतरों का संयुक्त रूप से जवाब देने की उनकी क्षमता को बढ़ाना है।
इसके अलावा, चीनी और रूसी नौसैनिक बेड़े दोनों पक्षों की पांचवीं संयुक्त समुद्री गश्त का आयोजन करने के लिए प्रशांत महासागर के संबंधित जल क्षेत्र में जाएंगे। चीन रूसी सेना द्वारा आयोजित "महासागर-2024" रणनीतिक अभ्यास में भी भाग लेगा।
(हैया)