यूरोपीय महाद्वीप में संघर्ष बढ़ जाएगा पश्चिमी देशों की यूक्रेन को सैन्य सहायता से:मारिया ज़खारोवा

2023-05-26 10:39:57

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने 24 मई को बताया कि 22 मेई को यूक्रेनी सशस्त्र कर्मियों ने रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में कोज़िंका चौकी के क्षेत्र पर आक्रमण किया। रूसी सशस्त्र बलों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें हरा दिया, और शेष कर्मियों को वापस खदेड़ दिया गया जिसमें 70 से अधिक यूक्रेनी सशस्त्र कर्मियों की मौत हो गई, और कुछ कारों और बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया गया। शोइगु ने कहा कि यूक्रेन द्वारा किए गए ऐसे हमलों का रूस तेजी से और बेहद मजबूती से जवाब देना जारी रखेगा।

उसी दिन, यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के जनरल इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक किरिलो बुडानोव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यूक्रेनी सेना ने पर्याप्त कर्मियों और हथियारों और उपकरणों को जमा कर लिया है, और कब्जे वाले क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करने के लिए ऑपरेशन जल्द ही शुरू होगा।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को F-16 और अन्य उन्नत लड़ाकू जेट प्रदान करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। यूरोपीय संघ की विदेश और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोस बोरेल ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि पोलैंड समेत कई देशों ने यूक्रेन के पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान चलाने का प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। यह बताया गया है कि यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को 10 बिलियन यूरो से अधिक की सैन्य सहायता दी है। इस साल मार्च से, यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों ने यूक्रेन को 220,000 तोपों के गोले और 1,300 मिसाइलें प्रदान की हैं। लेकिन यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन के अनुसार, यूरोपीय संघ के सदस्य देश यूक्रेन को नई सैन्य सहायता पर सहमत होने में विफल रहे।

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति यूरोपीय महाद्वीप में संघर्ष और उथल-पुथल के बढ़ने की अभिव्यक्ति है।

(आशा)

 

रेडियो प्रोग्राम