रूस की 2030 तक अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या को कम से कम 1000 तक बढ़ाने की योजना

2023-01-25 17:14:54

रूसी राष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनी (रोस्कोस्मोस) के अध्यक्ष यूरी बोरिसोव ने 24 जनवरी को कहा कि रूस को अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या को वर्तमान में 200 से बढ़ाकर 2030 तक कम से कम 1000 तक करनी चाहिए।

इटास समाचार एजेंसी के अनुसार, बोरिसोव ने उसी दिन मास्को में एक एयरोस्पेस सम्मेलन में कहा था कि इस तरह की वृद्धि हासिल करने के लिए रूस को प्रति वर्ष 250 कृत्रिम उपग्रहों का उत्पादन करने की आवश्यकता है। अंतरिक्ष में पुराने उपग्रहों को धीरे-धीरे बदलने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, 2030 तक वार्षिक उत्पादन 300 से 350 तक बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष में 1000 उपग्रहों में संचार, पृथ्वी सुदूर संवेदन, मौसम विज्ञान, नेविगेशन जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपग्रह शामिल होने चाहिए। बोरिसोव ने यह भी खुलासा किया कि रूस 2027 से रूसी कक्षीय सेवा स्टेशनों को तैनात करने की योजना बना रहा है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में कहा था कि रूस 2024 के बाद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन प्रोजेक्ट से हट जाएगा, तब रूसी ऑर्बिटल सर्विस स्टेशन शुरू होगा।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम