यूएनओडीसी ने "विश्व मानव तस्करी रिपोर्ट" जारी की

2023-01-24 18:17:56

मादक पदार्थों तथा अपराध के संबंध में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) ने 24 जनवरी को "विश्व मानव तस्करी रिपोर्ट" जारी की।

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में मानव तस्करी के 46,850 पीड़ित थे, जो वर्ष 2019 की तुलना में 11 प्रतिशत कम था, कम और मध्यम आय वाले देशों में पीड़ितों की संख्या कम होना इसका मुख्य कारण है।

कोविड-19 महामारी के परिणामस्वरूप मानव तस्करी में कमी आई है, लेकिन पीड़ितों को ढूंढना कानून प्रवर्तन के लिए भी कठिन हो गया है। दुनिया भर में 2020 में मानव तस्करी की सजा भी वर्ष 2019 की तुलना में 27 प्रतिशत गिर गई, जिनमें दक्षिण एशिया, मध्य अमेरिकी महाद्वीप और कैरेबियाई क्षेत्र तथा दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में बड़ी गिरावट थी।

"विश्व मानव तस्करी रिपोर्ट" में 141 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 2017 और 2021 के बीच मानव तस्करी के मामलों के आधार पर यह वैश्विक, क्षेत्रीय और देश के स्तर पर मानव तस्करी के पैटर्न का अवलोकन देता है, जिससे नीति निर्माताओं को प्रभावी प्रतिक्रियाएँ तैयार करने में मदद मिलती है।

(श्याओ थागं)

रेडियो प्रोग्राम