जापान के रक्षा बजट में स्पष्ट और पर्याप्त वृद्धि पर चीनी विदेश मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की

2022-12-27 17:26:49

 चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वन पिन ने 27 दिसंबर को कहा कि चीन जापान के रक्षा बजट में स्पष्ट रूप से पर्याप्त वृद्धि पर चिंता व्यक्त करता है।

   रिपोर्ट के अनुसार जापान सरकार ने 23 तारीख को आयोजित कैबिनेट की अंतरिम बैठक में वित्तीय वर्ष 2023 में रक्षा बजट को बढ़ाकर 68 खरब जापानी येन करने का निर्णय लिया। यह एक नया रिकॉर्ड है।

   इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि जापान अपनी खुद की सैन्य शक्ति में सफलता की तलाश के लिए क्षेत्र में तनाव को बढ़ाता है। यह कदम बेहद खतरनाक है। इसने अपने एशियाई पड़ोसियों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने सवाल किया है कि क्या जापान ईमानदारी से रक्षा और शांतिपूर्ण विकास के मार्ग के लिए प्रतिबद्ध है। जापान को आक्रामकता के अपने इतिहास पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, और सैन्य सुरक्षा के क्षेत्र में अपने शब्दों और कार्यों में सतर्क रहना चाहिए, ताकि एशिया में जापान के पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का उस पर से भरोसा और कम न हो जाए।

रेडियो प्रोग्राम