नया छंगतु-खुमिंग रेल मार्ग यातायात के लिए खुला

2022-12-26 12:09:24

26 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर, सी-57 फ़ूशिंग ईएमयू ट्रेन छंगतु से शीछांग शहर की ओर रवाना हुई। यह 915 किलोमीटर की कुल लंबाई वाले नए छंगतु-खुनमिंग रेलवे पर यातायात शुरू होने का प्रतीक है।

52 साल पहले, दक्षिण पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु से यु्न्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग तक के रेलवे का निर्माण शुरु हुआ। निर्माण कार्य पूरा करने में 3 लाख से अधिक लोगों को 12 साल लग गए। छंगतु-खुनमिंग रेलवे ने देश के निर्माण, स्थानीय विकास, जातीय एकता और प्रगति में बड़ी भूमिका निभाई है।

लेकिन देश के विकास के साथ-साथ परिवहन मांग में निरंतर वृद्धि हो रही है, छंगतु-खुनमिंग रेलवे की क्षमता संतृप्त होती जा रही है, और इसमें सुधार करना अनिवार्य है। पुराने छंगतु-खुनमिंग रेलवे की एक लाइन पर चलने की तुलना में, नए छंगतु-खुनमिंग रेलवे दो ट्रैक वाला परिचालन है। डिजाइन की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, और परिवहन क्षमता में काफी सुधार हुआ है, जो क्षेत्रीय संसाधन विकास और आर्थिक विकास को बहुत बढ़ावा देगा। पूरी लाइन के खुलने के बाद, छंगतु से खुनमिंग तक ट्रेन संचालन का समय 19 घंटे से घटकर लगभग 7 घंटे हो गया है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम