चीन में बीमा संपत्ति प्रबंधन संघ द्वारा पंजीकृत उत्पादों का पैमाना 920 अरब आरएमबी के पार

2022-12-24 21:09:10

चीनी बीमा संपत्ति प्रबंधन संघ के मुताबिक, वर्ष 2022 के पहले 11 महीनों में चीनी बीमा संपत्ति प्रबंधन संघ द्वारा पंजीकृत ऋण निवेश योजनाओं, इक्विटी निवेश योजनाओं और बीमा निजी इक्विटी फंड की कुल संख्या 462 तक पहुंच गई। इन उत्पादों का कुल पैमाना 921.941 अरब आरएमबी पर पहुंच गया।

इनमें से, चीनी बीमा संपत्ति प्रबंधन संघ द्वारा पंजीकृत ऋण निवेश योजनाओं की संख्या 429 तक पहुंच गई, जिसका पैमाना 759.242 अरब आरएमबी पर पहुंच गया। इक्विटी निवेश योजनाओं की संख्या 17 हो गई, जिसका पैमाना 51.485 अरब आरएमबी तक जा पहुंचा। साथ ही, बीमा निजी इक्विटी फंड की संख्या 16 हो गई, जिसका पैमाना 111.214 अरब आरएमबी तक पहुंच गया।

इस नवंबर के अंत तक चीनी बीमा संपत्ति प्रबंधन संघ द्वारा पंजीकृत पंजीकृत ऋण निवेश योजनाओं, इक्विटी निवेश योजनाओं और बीमा निजी इक्विटी फंड की कुल संख्या 2815 तक पहुंच गई और पंजीकृत इन उत्पादों का कुल पैमाना 62.1 खरब आरएमबी हो गया।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम