खेत में काम कर रहे शी चिनफिंग

2022-12-24 20:59:45

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा खेतों का निरीक्षण दौरा करते हैं। वर्ष 2022 में शी चिनफिंग ने कई बार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और कृषि की स्थिति का जायजा लिया।

8 जून को शी चिनफिंग ने दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत का दौरा किया। उन्होंने धान के खेत में जाकर कृषि विशेषज्ञ से रोपण की स्थिति के बारे में हालचाल जाना।

अप्रैल में शी चिनफिंग ने दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत का दौरा किया। वहां वे सबसे पहले सानया शहर में स्थित याचो बे बीज प्रयोगशाला गये क्योंकि यहां चीन का सबसे बड़ा राष्ट्रीय बीज प्रजनन आधार है।

जुलाई में शी चिनफिंग ने उत्तर-पश्चिमी चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश का दौरा किया। तुलूफ़ान शहर में वे अंगूर घाटी में स्थानीय विशेषता फल उद्योग के विकास के बारे में जानने के लिए गये।

अक्तूबर में शी चिनफिंग ने शेनशी प्रांत का दौरा किया। उनका पहला पड़ाव येनआन का नानको गांव था। इस वर्ष सेब की फसल हुई। शी चिनफिंग ने बगीचे में जाकर सेब लगाने की तकनीक, बिक्री मूल्य और ग्रामीणों की आय के बारे में विस्तार से पूछा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम