एक साथ जन्मे चार बच्चों का जीवन

2022-12-23 19:49:06

शांगबाओ गांव मध्य चीन के च्यांगशी प्रांत में स्थित एक छोटा-सा गांव है। पहले, असुविधाजनक परिवहन और सीमित सत्कार क्षमता के कारण यहाँ पर्यटन उद्योग विकसित नहीं हो सका। स्थानीय लोग खेती या बाहर काम करके अपना जीवन यापन करते थे। वू न्येनयो भी उन लोगों में से एक हैं।

सितंबर, 2010 में वू न्येनयो की पत्नी ने अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। उसी समय वू के परिवार में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 2300 युआन से कम थी। चार बच्चों के पैदा होने से उन्हें खुशी के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी प्राप्त हुआ।

बाद में, स्थानीय सरकार और सामाजिक व्यक्तियों की मदद से वू न्येनयो और उनकी पत्नी को घर के आसपास ही रोजगार मिल गया। उनके घर के पास चिकन कॉप, बतख कॉप और मछली तालाब भी स्थापित किये गये। ये सभी चीन में गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रम हैं। वू न्येनयोग का जीवन दिन-ब-दिन बेहतर होता जा रहा है। अब उनका सबसे बड़ा सपना अपने चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम