चीनी ऊर्जा निर्माण निगम ने पांच मुख्य परियोजनाओं का निर्माण शुरू किया

2022-12-22 17:17:19

चीनी ऊर्जा निर्माण निगम ने 21 दिसंबर को ल्याओनिंग प्रांत के छाओयांग शहर और कानसू प्रांत के च्योछ्वान शहर में पांच मुख्य परियोजनाओं की शुरुआत रस्म आयोजित की। पांच परियोजनाओं की कुल पूंजी 2 अरब युआन से अधिक है।

शुरुआत रस्म में चीनी ऊर्जा निर्माण निगम ने च्योछ्वान शहर के साथ चतुर्मुखी रणनीतिक सहयोग समझौता संपन्न किया और च्योछ्वान में स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और उद्योग संस्थान का उद्घाटन किया।

बताया जाता है कि ल्याओनिंग और कानसू में पांच मुख्य परियोजनाओं का निर्माण स्थानीय औद्योगिक श्रृंखला के विकास के लिए लाभदायक होगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास बढ़ाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम