पेइचिंग प्रकाशन शिखर सम्मेलन आयोजित

2022-12-22 17:15:36

पेइचिंग प्रकाशन शिखर सम्मेलन 21 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय प्रकाशन व्यवसाय का भविष्य और चयन है। उपस्थित विशेषज्ञों ने प्रकाशन व्यवसाय में मौजूद अवसर और चुनौतियों, मिशन और विकास, प्रौद्योगिकी और नवाचार आदि विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

चीनी प्रकाशन संघ के अध्यक्ष वू शूलिन ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीनी कालजयी साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रकाशन दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रकाशित और लोकप्रिय हुए हैं। इसने दुनिया को एक वास्तविक, त्रि-आयामी, चार-पक्षीय चीन की छवि दिखाई है।

वू शूलिन ने कहा कि प्रकाशन व्यवसाय में नई तकनीक के इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और ब्लॉकचैन के अनुप्रयोग ने प्रकाशन व्यवसाय के विचार, प्रबंधन पद्धति, पदोन्नति, संचालन प्रक्रिया और सेवा पद्धति में एक बड़ा बदलाव लाया है। विभिन्न देशों को एक-दूसरे का समर्थन करके एक-दूसरे से सीखना चाहिए ताकि प्रकाशन स्तर में सुधार हो सके।

जॉन विली इंटरनेशनल पब्लिशिंग ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिलिप कीथली ने कहा कि प्रकाशन व्यवसाय के विकास के लिए प्रौद्योगिकी नवाचार की आवश्यकता है। पिछले दस वर्षों में, चीन में प्रौद्योगिकी निवेश की विकास दर दुनिया में सबसे अधिक रही है। इससे चीन में शोध उपलब्धियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम