चीन विश्व अर्थव्यवस्था को नए अवसर प्रदान करेगा

2022-12-18 16:38:43

15 से 16 दिसंबर तक, चीन में वार्षिक केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में साल 2022 में चीन के आर्थिक कार्य का सारांश किया गया, वर्तमान आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया और साल 2023 में चीनी आर्थिक कार्य की व्यवस्था की गई।

इस सम्मेलन में बल दिया गया कि अगले वर्ष चीन अर्थतंत्र को स्थिरता बनाए रखते हुए आगे बढ़ाएगा, आर्थिक संचालन के समग्र सुधार को बढ़ावा देगा, गुणवत्ता में प्रभावी सुधार और मात्रा में उचित वृद्धि हासिल करेगा, और चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की अच्छी शुरुआत करेगा। इसने अगले साल आर्थिक कार्यों के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया है, और यह दुनिया के लिए भी एक अच्छी खबर है।

कुछ समय पूर्व आयोजित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने कहा कि अगले पांच साल चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण अवधि होगी, और इस बात पर जोर दिया कि चीन का नया विकास दुनिया के लिए नए अवसर प्रदान करता रहेगा।

कई घरेलू और विदेशी अध्ययनों से पता चला है कि कई कारकों के प्रभाव में वैश्विक आर्थिक विकास 2022 में काफी धीमा हो जाएगा, और वैश्विक अर्थव्यवस्था 2023 में कमजोर बनी रहेगी। विश्व बैंक ने हाल ही में साल 2023 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को जून के पूर्वानुमान में लगभग 3 प्रतिशत से घटाकर 1.9 प्रतिशत कर दिया है। ऐसी पृष्ठभूमि में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में चीन अपनी अर्थव्यवस्था को सुचारु ढंग से चलाना चाहेगा, जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण है।

हाल ही में, चीन ने कोरोना महामारी की रोकथाम और नियंत्रण उपायों का अनुकूलन और समायोजन किया है। इसके चलते चच्यांग, च्यांगसू, सछ्वान, शानतोंग आदि कई प्रांतों ने विदेश यात्रा के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, जिसका उद्देश्य विदेशी निवेशकों को आकर्षित करना है। चीन की आर्थिक बहाली की "फास्ट फॉरवर्ड बटन" दबाने की उम्मीद है, जिससे विश्व आर्थिक विकास के लिए प्रोत्साहन अधिक पर्याप्त होगा।

चीन के केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने बल दिया कि चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण के प्राथमिक कार्य के रूप में उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्राप्त करने के लिए नवाचार प्राथमिक प्रेरक शक्ति है। सितंबर के अंत में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी "2022 वैश्विक नवाचार सूचकांक रिपोर्ट" के अनुसार, चीन 11वें स्थान पर है, जो लगातार दस वर्षों से स्थिर रूप से बढ़ रहा है।

सम्मेलन में बताया गया कि चीन नई ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धि, जैविक निर्माण, हरित कम कार्बन, और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के विकास और अनुप्रयोग में तेजी लाएगा। इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों को विभिन्न नए आर्थिक क्षेत्रों में विकास के अधिक अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

चीन के विकास को दुनिया से अलग नहीं किया जा सकता है और दुनिया के विकास को भी चीन की जरूरत है। साल 2022 की समाप्ति की पूर्व संध्या में आयोजित चीन के इस केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन ने दुनिया को चीनी अर्थव्यवस्था के लचीलेपन, बाजार की क्षमता, नवाचार की जीवंतता और खुलेपन के साहस का प्रदर्शन किया है। चीनी शैली के आधुनिकीकरण का स्थिर और दीर्घकालिक विकास दुनिया के लिए जीत के अधिक अवसर लाएगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम