(तीन सवालों के तीन जवाब) तीसरा सवाल:महामारी के खिलाफ तीन साल की लड़ाई का उद्देश्य क्या है?

2022-12-15 18:12:27

 

सवाल: चूंकि वायरस को खत्म नहीं किया जा सकता है, ऐसे में महामारी के खिलाफ तीन साल की लड़ाई का उद्देश्य क्या है?

जवाब:महामारी के खिलाफ तीन साल की लड़ाई बेहतर विकास हासिल करने के लिए है।

पिछले तीन वर्षों में चीन की चिकित्सा,स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण प्रणाली महामारी की कसौटी पर खरी उतरी है, और आर्थिक व सामाजिक विकास की मूल स्थिति को काफी हद तक स्थिर किया गया है।

2020 में, चीन ने सबसे पहले महामारी को नियंत्रित कर काम व उत्पादन को फिर से शुरू किया। चीन ने आर्थिक विकास को नकारात्मक से सकारात्मक तक साकार करने की पहल की। चीन सकारात्मक विकास हासिल करने वाली दुनिया की एकमात्र प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया।

2021 में चीन की कुल आर्थिक मात्रा 1144 खरब युआन तक पहुंचा, जो वैश्विक आर्थिक का 18 प्रतिशत से अधिक हिस्सा था। इस वर्ष, समग्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहेगा और समग्र आर्थिक व सामाजिक विकास स्थिर रहेगा। विशेष रूप से, पिछले कुछ दिनों में चीन भर में महामारी की रोकथाम और नियंत्रण कदमों का अनुकूलन किया गया, और काम व उत्पादन की बहाली को तेज करने के लिए कई कदम उठाये गये। बाजार में बहाली के संकेत दिख रहे हैं।

चीन के कई क्षेत्रों ने अलग-अलग रूपों से कई दौरों के उपभोक्ता कूपन जारी किए जाएंगे। उनमें से, 8 से 19 दिसंबर तक क्वांगचो प्रांत में तीन दौरों में कुल 3 करोड़ युआन का उपभोक्ता कूपन जारी किए जाएंगे, जिसमें पांच क्षेत्र शामिल होंगे: भोजन, सुपरमार्केट, ई-कॉमर्स, आवास और डिपार्टमेंट स्टोर।  फूच्येन प्रांत ने उपभोक्ता कूपन जारी करने का समर्थन करने के लिए 20 करोड़ युआन की व्यवस्था की।

उद्यमों का उत्पादन "व्यस्त" हो गया, ऑफ़लाइन खपत भी "गर्म" हो गयी, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स ने "चलना" तेज कर दिया। चीन ने विकासशील देशों के लिए वैश्विक विकास पर पहला उच्च स्तरीय संवाद आयोजित किया, और अरब देशों के प्रति चीन की सबसे बड़ी और उच्चतम स्तर की कूटनीति शुरू की।

महामारी के पिछले तीन वर्षों में, बाहरी वातावरण किसी भी तरह से शांतिपूर्ण नहीं रहा है। चीन हमेशा प्रमुख शक्तियों के बीच वार्ता के प्रवाह और उथल-पुथल में आशा की तलाश करता है और तूफान में वैश्विक "मित्र मंडली" का निर्माण करता है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम