(तीन सवालों के तीन जवाब) दूसरा सवाल:क्या चीन की लॉकडाउन के लिए आर्थिक कीमत चुकाने योग्य?

2022-12-15 18:10:20

 


प्रश्न: चूंकि परिणाम निकला है, तो क्या चीन की लॉकडाउन के लिए आर्थिक कीमत चुकाने योग्य?

उत्तर: लोगों को बचाया गया, और उत्पादक शक्तियों को भी।

कई लोगों ने उल्लेख किया है कि पिछले तीन वर्षों में, चीन में महामारी की स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहा है, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है?

सार्वजनिक डेटा के अनुसार यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि 10 जनवरी, 2020 से कुल 250 दिन ऐसे थे, जब पुष्ट मामलों की संख्या 0 रही।

 दुनिया भर में प्रति सेकंड 7 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में, चीन में 250 दिनों में नए मामलों की संख्या शून्य रही।

लॉकडाउन पिछले तीन वर्षों में कुंजी शब्द नहीं रहा।

लोग उत्पादक शक्तियों में सबसे सक्रिय कारक हैं। लॉकडाउन ने लोगों को बचाया और साथ ही उत्पादक शक्तियों को भी बचा लिया।

तीन साल नई शुरुआत के लिए नया शुरुआती बिंदु है।

कई उद्योगों के लोग कहते हैं कि अगर यह महामारी नहीं होती, तो उन्हें डिजिटल परिवर्तन का अहसास नहीं होता।

डिजिटलीकरण पहले से ही वैश्विक विकास प्रवृत्ति बन गया है। महामारी के तीन साल बाद, चीन, ने संकट में अवसर को पकड़कर इस तरह की आम सहमति बनायी। 2021 में, डिजिटल अर्थव्यवस्था चीन के आर्थिक विकास के मुख्य इंजनों में से एक बन गई है, जो जीडीपी का 39.8 प्रतिशत हिस्सा है। 2016 से 2018 तक के तीन वर्षों की तुलना में, 2019 से 2021 तक, चीन की डिजिटल अर्थव्यवस्था का पैमाना 10 खरब युआन बढ़ गया। कहा जा सकता है कि समग्र आर्थिक विकास पर डिजिटल अर्थव्यवस्था का प्रभाव तेजी से प्रमुख हो रहा है।

संकट में नए अवसर पैदा होते हैं। संकट से निकलने से तकनीकी परिवर्तन को बढ़ावा मिला है, और यह परिवर्तन अकल्पनीय शक्ति से चीन के आर्थिक विकास का विस्तार कर रहा है। 2021 में चीन में ग्रामीण ऑनलाइन खुदरा बिक्री 20.5 खरब युआन तक पहुंची, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.4 प्रतिशत अंक अधिक है।

महामारी के पिछले तीन वर्षों में, चीन ने डिजिटल युग में अपने परिवर्तन को गति दी है, साथ ही वह उच्च गुणवत्ता वाले विकास की ओर बढ़ा है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम