अफ्रीका के लिए कौन अच्छा है, अफ्रीकी देशों और लोगों को कहने का अधिकार है

2022-12-14 19:17:44

अमेरिका-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में अमेरिकी अधिकारियों के बयान के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 14 दिसंबर को कहा कि अफ्रीका के लिए वास्तव में कौन अच्छा है, अफ्रीकी देशों और लोगों को यह कहने का अधिकार है।

हाल ही में अमेरिका-अफ्रीका शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में शुरू हुआ। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि चीन के गैर-पारदर्शी तरीके अफ्रीका की स्थिरता को कमजोर करेंगी, ऐसे में अमेरिका अफ्रीकी देशों का पसंदीदा भागीदार बनेगा।

इस बारे में वांग वनपिन ने कहा कि अफ्रीका के विकास का समर्थन करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। हम अफ्रीका के भागीदारों की विविधता को देखकर खुश होते हैं, और अफ्रीका पर अधिक ध्यान देने और वहां निवेश बढ़ाने और अफ्रीका के साथ सच्चा समान और आपसी लाभ वाला सहयोग करने के लिए अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का स्वागत करते हैं।

वांग वनपिन ने कहा कि चीन अफ्रीका का अच्छा दोस्त, अच्छा साझेदार और अच्छा भाई है। चीन व अफ्रीका एक दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हुए सहयोग करते हैं, जिसमें प्रचुर उपलब्धियां हासिल हुईं। इसे अफ्रीकी लोगों की ओर से अच्छा स्वागत मिला है। अमेरिका को अफ्रीकी लोगों की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए और अफ्रीका को विकसित करने में मदद करने के लिए अन्य देशों को बदनाम करने और उन पर हमला करने के बजाए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम