चीन के तीन विभागों ने इंटरनेट सूचना सेवाओं का गहन प्रबंध मजबूत किया

2022-12-12 12:38:53

 

चीनी राष्ट्रीय इंटरनेट सूचना कार्यालय, उद्योग व सूचनाकरण मंत्रालय और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने हाल ही में संयुक्त रूप से“इंटरनेट सूचना सेवाओं के गहन संश्लेषण के प्रशासन पर विनियम”जारी किया। इस विनियम के अनुसार कानूनों और प्रशासनिक विनियमों में शामिल निषिद्ध गतिविधियों के लिए गहन संश्लेषण सेवाओं का उपयोग न हो। गहन संश्लेषण सेवा प्रदाताओं को सूचना सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी को लागू करना होगा। यह विनियम 10 जनवरी 2023 को लागू होगा।

बताया जाता है कि हाल के कई वर्षों में गहन संश्लेषण तकनीक का तेज़ विकास हुआ है। उपयोगकर्ता की जरूरतों को पूरा करने और उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने के दौरान, इसका उपयोग कुछ बेईमान लोगों द्वारा अवैध और खराब जानकारी बनाने, कॉपी करने, प्रकाशित करने और प्रसारित करने के लिए भी किया जाता है। वे दूसरों की प्रतिष्ठा और सम्मान की बदनामी और अपमान करते हैं, धोखाधड़ी करने के लिए दूसरों का प्रतिरूपण करते हैं। जो संचार और सामाजिक व्यवस्था के आदेश को प्रभावित करते हैं, लोगों के वैध अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचाते हैं, और राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता को खतरे में डालते हैं। उन सुरक्षा जोखिमों की रोकथाम करने, गहन संश्लेषण सेवाओं के स्वस्थ्य विकास को मजबूत करने और निगरानी व प्रबंध क्षमताओं के स्तर में सुधार करने के लिये यह विनियम जारी किया गया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम