चीन के अनाज उत्पादन ने फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाया

2022-12-12 14:42:39

12 दिसंबर को चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने वर्ष 2022 चीन के अनाज उत्पादन के आंकड़ों की घोषणा की। पूरे चीन के 31 प्रांतों के नमूना सर्वेक्षण और कृषि उत्पादन व संचालन इकाइयों के व्यापक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में पूरे चीन के 31 प्रांतों में ग्रीष्मकालीन अनाज, शुरुआती धान और शरद ऋतु के अनाज का कुल उत्पादन 13 खरब 73.1 अरब चिन यानी 6 खरब 86.55 अरब किलोग्राम पहुंचा, जिसमें पिछले साल की तुलना में 7.4 अरब जिन यानी 3.7 अरब किलोग्राम की वृद्धि हुई और वृद्धि दर 0.5 प्रतिशत पहुंची है। चीन के अनाज उत्पादन ने एक नया रिकॉर्ड फिर से बनाया है। चीन का कुल अनाज उत्पादन लगातार आठ वर्षों तक 13 खरब चिन यानी 650 अरब किलोग्राम से ऊपर रहा है। इनमें से अनाज का कुल उत्पादन 1266.5 अरब चिन यानी 633.25 किलोग्राम पहुंचा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 1 अरब चिन यानी 0.5 अरब किलोग्राम की वृद्धि हुई। इसके अलावा, पूरे चीन में अनाज बोया भूमि का कुल क्षेत्रफल 1.77498 अरब म्यू यानी 11.8332 करोड हेक्टेयर है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही प्रति म्यू यानी 0.0667 हेक्टेयर में अनाज का औसत उत्पादन 387 किलोग्राम पहुंचा है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम