चीन-कंबोडिया उत्कृष्ट फिल्म यात्रा का कंबोडिया में शुभारंभ

2022-12-09 15:54:02

8 दिसंबर को कंबोडिया स्थित चीनी दूतावास, कंबोडिया के संस्कृति और कला मंत्रालय और चीन-कंबोडिया मैत्री चैनल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "ओपन-एयर सिनेमा - छठा चीन-कंबोडिया उत्कृष्ट फिल्म यात्रा" आधिकारिक तौर पर कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह के चकडोमुक हॉल में आयोजित हुआ।  

   कंबोडिया स्थित चीनी राजदूत वांग वनथिए ने इस फिल्म यात्रा के शुभारंभ समारोह में कहा कि वर्ष 2016 से अब तक "ओपन-एयर सिनेमा - छठा चीन-कंबोडिया उत्कृष्ट फिल्म यात्रा" कई सत्रों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है और कंबोडिया में जमीनी स्तर के लोगों द्वारा पसंद की जाती है। यह दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण ब्रांड बन गया है। चीन कंबोडिया के साथ पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाना, लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कर्मियों के आदान-प्रदान को तेज करना चाहता है, ताकि चीन-कंबोडिया व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी को लगातार आगे बढ़ावा दिया जा सके।

   कंबोडियाई पीपुल्स पार्टी की केंद्रीय समिति के स्थाई सदस्य, कंबोडिया-चीन मैत्री संघ के अध्यक्ष एच.ई.एक सैम ओल ने भाषण देते हुए कहा कि कंबोडिया और चीन के बीच मैत्री का लंबा इतिहास है। "ओपन-एयर सिनेमा "गतिविधि कंबोडिया के विभिन्न हिस्सों में गहराई तक गई, जिससे लोगों को अद्भुत फिल्में मिलीं, उन्हें गरीबी कम करने का अनुभव प्राप्त हुआ और कंबोडिया और चीन के लोगों के बीच दोस्ती बढ़ी। एक अच्छे पड़ोसी, अच्छे भाई और चीन के अच्छे साथी के रूप में, कंबोडिया भाग्य समुदाय के ढांचे के तहत चीन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम