चीन जीव विविधता को बड़ा महत्व देता है : चीनी विदेश मंत्रालय

2022-12-07 17:21:49

संयुक्त राष्ट्र जीव विविधता समझौते पर हस्ताक्षरित पक्षों की महासभा के 15वें सम्मेलन(कोप 15) के दूसरे चरण की बैठक स्थानीय समयानुसार 7 दिसंबर को कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में आयोजित की जाएगी।

इसको लेकर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन अध्यक्ष की भूमिका निभाता रहेगा और 2020 के बाद वैश्विक जैव विविधता ढांचे को पूरा करने में वृद्धि करेगा।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में चीन जैव विविधता समझौते के तीन प्राथमिक लक्ष्यों, जैविक विविधता की सुरक्षा, सतत उपयोग और लाभों के बंटवारे को पूरा करने की कोशिश करेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन जैविक विविधता के संरक्षण को बहुत महत्व देता है। कोप-15 का अध्यक्ष बनने के बाद, चीन ने हमेशा सर्वोच्च राजनीतिक इच्छाशक्ति और जोरदार उपायों के साथ कोप-15 प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है, जिसने वैश्विक जैविक विविधता के संरक्षण में सक्रिय रूप से योगदान दिया है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम