चीनी लोगों का "श्याओ खांग" क्या है

2022-12-07 11:19:46

प्राचीन काल से चीनी राष्ट्र द्वारा अपनाए गए एक आदर्श सामाजिक राज्य के रूप में, "श्याओ खांग" यानी कि "खुशहाल जीवन" वाला शब्द चीन में बहुत लोकप्रिय है। आखिरकार "श्याओ खांग" क्या है? और वह करोड़ों चीनी लोगों का सपना क्यों बना?


"श्याओ खांग" शब्द चीनी कविताओं के शुरुआती संग्रह, "बुक ऑफ़ सॉन्ग्स" से आया है, जो 2,500 साल से अधिक पुराना है, जिसका मतलब मूल रूप से शांति और अमन चैन था। बाद में, यह धीरे-धीरे चीनी लोगों की खोज में सामाजिक विकास की स्थिति बन गई, यानी कि संपन्नता, समृद्धि, स्थिरता और शांति का जीवन, यह बेहतर और स्थिर जीवन के प्रति लोगों की लालसा को व्यक्त करता है।



6 दिसंबर 1979 को, तत्काल चीनी उप प्रधानमंत्री तंग श्याओफिंग ने तत्काल जापानी प्रधानमंत्री ओहिरा मासायोशी से मुलाकात में पहली बार चीन के आधुनिकीकरण के चरणबद्ध लक्ष्यों का वर्णन करते हुए "श्याओ खांग ची च्या" ("खुशहाल परिवार") चार शब्दों का उपयोग किया। इसके तुरंत बाद, चीन के राष्ट्रीय शासन और सामाजिक शासन के एक महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में "श्याओ खांग" को राष्ट्रीय विकास खाका में शामिल किया गया। साल 2012 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि चीन सर्वांगीण रूप से श्याओ खांग वाले समाज (खुशहाल समाज) के निर्माण के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है।



"श्याओ खांग" के बारे में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की व्याख्या बहुत लोकप्रिय है। अप्रैल 2019 में, उन्होंने दक्षिण पश्चिम चीन के छोंगछिंग केंद्र शासित शहर के हुआशी गांव का निरीक्षण दौरा किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि "खुशहाल समाज खुशहाल है या नहीं, यह ग्रामीणों पर निर्भर करता है। ग्रामीण क्या देखते हैं? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गरीबी उन्मूलन कार्य कितनी अच्छी तरह से किया जाता है।"



लगातार संघर्ष करने के बाद चीन ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई में चौतरफा जीत हासिल की है। लगभग 10 करोड़ ग्रामीण गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, और देश भर में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद मूल्य 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है, जिससे दुनिया का सबसे बड़ा मध्यम आय वर्ग बन गया है।


1 जुलाई 2021 को, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित सम्मेलन में, शी चिनफिंग ने गंभीरता से घोषणा की:"पार्टी और लोगों की ओर से, मैं सत्यनिष्ठा से घोषणा करता हूं कि पूरी पार्टी और देश में विभिन्न जातियों के लोगों के निरंतर संघर्ष के माध्यम से हमने पहली शताब्दी का लक्ष्य हासिल कर लिया है और चीन की भूमि ने व्यापक खुशहाल समाज का निर्माण पूरा किया है।"


देश पर शासन करने का तरीका पहले लोगों को समृद्ध करना चाहिए। अक्तूबर 2022 में आयोजित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने सभी लोगों की आम समृद्धि को ठोस रूप से बढ़ावा देने और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के माध्यम से चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए नया विन्यास किया है। "श्याओ खांग" के सपने को साकार करने वाले चीनी लोग दूसरी शताब्दी के लक्ष्य को बखूबी अंजाम देने के लिए प्रयासरत हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम