पृथ्वी पर लौटने के बाद शनचो-14 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्री किस तरह के परीक्षण का सामना करेंगे?

2022-12-04 16:52:15

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, चीन के शनचो-14 अंतरिक्ष यान के चालक दल आज तोंगफेंग लैंडिंग साइट पर लौट आएंगे। वर्तमान में तोंगफेंग लैंडिंग साइट और विभिन्न परीक्षण प्रणालियां अंतरिक्ष यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।

ज़मीन से करीब 400 किलोमीटर के ऊपरी अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर वापिस लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को किस तरह की परीक्षा का सामना करना पड़ेगा?

चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, तीनों अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक कक्षा में रहे हैं। इतनी लंबी अवधि के बाद पृथ्वी पर लौटना मानव शरीर के विभिन्न शारीरिक कार्यों के लिए एक व्यापक परीक्षा है। 

सबसे पहले, अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण के लिए फिर से अनुकूल होना पड़ेगा, और शरीर के ऊपर से नीचे तक सभी अंग प्रणालियों को गुरुत्वाकर्षण वातावरण के अनुकूल होना पड़ेगा। हैच खुलते ही जमीनी स्टाफ को अंतरिक्ष यात्रियों के शारीरिक कार्यों की रिकवरी को बढ़ावा देने के लिए सिलसिलेवार उपाय करने होंगे, ताकि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण वातावरण में अधिक तेज़ी से अनुकूल बनाने में मदद मिल सके।

साथ ही, चूंकि लैंडिंग साइट सर्दियों में है और जलवायु बहुत ठंडा है, तो जमीनी स्टाफ अंतरिक्ष यात्रियों की निकास प्रक्रियाओं और सहायक उपकरणों को भी समायोजित और अनुकूलित बनाएंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, तीनों अंतरिक्ष यात्री वापसी के बाद छह महीनों की स्वास्थ्य बहाली प्रशिक्षण से गुजरेंगे। सावधानीपूर्वक अवलोकन और मूल्यांकन के बाद, उन्हें सामान्य प्रशिक्षण में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

रेडियो प्रोग्राम