चीन-यूरोप संबंधों का स्वस्थ विकास विश्व शांति व विकास के लिये महत्वपूर्ण

2022-12-03 17:40:00

1 दिसंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ वार्ता की। इसकी चर्चा में चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के यूरोपीय अनुसंधान प्रतिष्ठान के यूरोपीय आर्थिक अनुसंधान कार्यालय की अध्यक्ष, अनुसंधान कर्ता सुन येनहोंग ने 2 दिसंबर को सीएमजी के संवाददाता को विशेष इन्टरव्यू देते हुए कहा कि उच्च स्तरीय वार्ता व आदान-प्रदान जारी रखना, गलतफहमी और गलत धारणा को कम करना, व्यावहारिक सहयोग को गहन करना न सिर्फ़ चीन व यूरोप के लिये बल्कि पूरी दुनिया की शांति व विकास के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्वास है कि इस बार की वार्ता भविष्य में चीन-यूरोप संबंधों के विकास के लिये महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

सुन येनहोंग ने कहा कि यूरोपीय संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिशेल ने चीन की यात्रा की। इससे जाहिर हुआ है कि चीन-यूरोप संबंध दो वर्षों के बाद बेहतर हो रहे हैं। इस बार की वार्ता के माध्यम से दोनों पक्ष ज्यादा तर्कसंगत रूप से आपस में मौजूद भेदभाव को समझ सकेंगे, कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर आदान-प्रदान को मजबूत करेंगे, आपसी विश्वास को निरंतर रूप से बढ़ाएंगे, और इसके आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करेंगे। इसके अलावा दोनों पक्षों ने एक दूसरे के केंद्रीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर फिर एक बार स्पष्ट रूप से अपने रुख पर प्रकाश डाला।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम