चीन वैज्ञानिक और सटीक रोकथाम व नियंत्रण का पालन करना जारी रखे है

2022-12-02 14:41:02

 चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 1 दिसंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन वैज्ञानिक और सटीक रोकथाम और नियंत्रण का पालन करेगा, अच्छे रोकथाम और नियंत्रण परिणामों से सतत, स्वस्थ और स्थिर आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित करेगा, ताकि विश्व अर्थव्यवस्था की वसूली में योगदान दिया जा सके।

   रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन ने कहा कि चीन की महामारी रोकथाम और नियंत्रण नीतियों का वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। येलेन की टिप्पणी के जवाब में चीनी प्रवक्ता ने उक्त बात कही।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों की संबंधित टिप्पणियों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से, चीन ने वैज्ञानिक रूप से महामारी की रोकथाम और नियंत्रण और आर्थिक और सामाजिक विकास का समन्वय किया है, जिससे वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता और सुचारू स्थिति सुनिश्चित करने और विश्व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। वर्ष 2021 चीन का कुल आयात और निर्यात 60 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया, जो एक नया रिकॉर्ड है। इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन के माल के आयात और निर्यात में 9.9% की वृद्धि हुई। दुनिया के साथ चीन के बड़े बाजार को साझा करते हुए चीन लगातार लागत प्रभावी चीनी उत्पादों को दुनिया में वितरित करना जारी रखे है। (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम