"चीनी शैली के आधुनिकीकरण" के बारे में विशेषज्ञों की व्याख्या

2022-12-02 20:35:53

लियाओनिंग विश्वविद्यालय के कुलपति, पेइचिंग विश्वविद्यालय के बोया प्रतिष्ठित प्रोफ़ेसर, चीनी वाणिज्य मंत्रालय की आर्थिक और व्यापारिक नीति सलाहकार समिति के सदस्य यू मियाओचे ने "चीनी शैली के आधुनिकीकरण" के बारे में व्याख्या की।

उनके अनुसार नये चीन की स्थापना के 73 वर्षों में चीन के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त हुईं। बीते दस वर्षों में चीन की आर्थिक शक्ति ने ऐतिहासिक छलांग लगायी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में जारी आंकड़ों के अनुसार हाल के दस वर्षों में चीन की जीडीपी 540 खरब युआन से बढ़कर 1140 खरब युआन तक पहुंची। चीन की कुल आर्थिक मात्रा विश्व अर्थव्यवस्था का 18.5 प्रतिशत है, जिसमें 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो दुनिया में दूसरे स्थान पर है। प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 39,800 युआन से बढ़कर 81,000 युआन तक पहुंच गया। ये सभी विकास के नये विचार को लागू करने और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत करने में प्राप्त उपलब्धियां हैं।

सृजन, समन्वय, हरित, खुला और साझा चीन में विकास के नये विचारों के मुख्य शब्द हैं। जो न सिर्फ़ चीन के आर्थिक विकास की दिशा दिखाते हैं, बल्कि वर्तमान में चीन में मौजूद चरणबद्ध और ढांचागत मामलों का समाधान करने के लिये भी लाभदायक हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम