चीन की सबसे लंबी दूरी की कोलबेड मीथेन पाइपलाइन हुई तैयार

2022-12-01 21:51:12

चीन के राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम द्वारा 1 दिसंबर को जारी जानकारी के अनुसार, चीन की सबसे लंबी दूरी की कोलबेड मीथेन (सीबीएम) पाइपलाइन शेनमू-आनफिंग कोलबेड मीथेन पाइपलाइन ने पूरी तरह से निर्मित होकर परीक्षण उत्पादन शुरू कर दिया है। हर साल इस पाइपलाइन के माध्यम से पेइचिंग-थ्येनचिन-हबेई क्षेत्र (पेइचिंग शहर, थ्येनचिन शहर और हबेई प्रांत) के लिये 5 अरब क्यूबिक मीटर कोलबेड मीथेन का परिवहन किया जा सकता है।

पिछले कुछ सालों में चीन कोलबेड मीथेन उद्योग के विकास को एक महत्वपूर्ण उभरते हुए ऊर्जा उद्योग की तरह मानता है। चीन के शांक्सी प्रांत के शेनमू शहर से हबेई प्रांत के हेंगशुई शहर की आनफिंग काउंटी तक शेनमू-आनफिंग कोलबेड मीथेन पाइपलाइन की कुल लंबाई लगभग 623 किमी. है, जो चीन की सबसे लंबी दूरी की गैर-परंपरागत प्राकृतिक गैस अंतरप्रांतीय पाइपलाइन है।

जुलाई 2020 में शेनमू-आनफिंग कोलबेड मीथेन पाइपलाइन का निर्माण शुरू हुआ। इस लाइन ने लुलियांग पर्वत व ताइहांग पर्वत को पार किया और पीली नदी, पेइचिंग-क्वांगचो रेलवे व दक्षिण-से-उत्तर जल मोड़ परियोजना को सफलतापूर्वक पार किया। महामारी और इतिहास के सबसे लंबे बरसात के मौसम और अत्यधिक ठंडे मौसम के प्रभाव से इस पाइपलाइन के प्रभावी निर्माण की अवधि कम हो गयी। लेकिन मूल योजना से 5 महीने पहले सभी निर्माण कार्यों को केवल 28 महीनों में पूरा किया गया।

पूरी तरह से निर्मित होने के बाद शेनमू-आनफिंग कोलबेड मीथेन पाइपलाइन छिनशुई बेसिन और ऑर्डोस बेसिन का पूर्वी किनारा आदि चीन के गैर परंपरागत प्राकृतिक गैस की खोज और विकास के दोनों मुख्य क्षेत्रों के बीच परस्पर जुड़ा होना हासिल कर सकता है।  

चीन में कोलबेड मीथेन संसाधन समृद्ध है, जो दुनिया में तीसरे स्थान पर है। कोलबेड मीथेन मुख्य रूप से उत्तरी चीन और उत्तर पश्चिमी चीन में वितरित है। वर्ष 2021 के अंत तक, चीन में कोलबेड मीथेन के संचयी रूप से सिद्ध भूवैज्ञानिक भंडार 803.9 अरब क्यूबिक मीटर पहुंचा । "14वीं पंचवर्षीय योजना" के दौरान, चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो ने प्रस्तावित किया कि वर्ष 2025 तक चीन में कोलबेड मीथेन के विकास और उपयोग की कुल मात्रा 10 अरब क्यूबिक मीटर पहुंचेगी।

 

(हैया)

 

रेडियो प्रोग्राम