अमेरिका ने अपना सैन्य आधिपत्य बनाए रखने के लिये चीनी सैन्य शक्ति पर वार्षिक रिपोर्ट जारी की

2022-11-30 20:06:38

 

29 नवंबर को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैन्य शक्ति पर वार्षिक रिपोर्ट जारी की। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 30 नवंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल के कई वर्षों में अमेरिका ने बारी-बारी "चीन के खतरे के सिद्धांत" के विभिन्न संस्करणों का प्रचार-प्रसार किया। इसका उद्देश्य अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने और सैन्य आधिपत्य बनाए रखने के बहाने खोजने से ज्यादा कुछ नहीं है। यह अमेरिका की एक सामान्य रणनीति है, और पूरी दुनिया इससे अच्छी तरह वाकिफ है।

ब्रिटिश सरकार द्वारा ब्रिटिश परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजनाओं से चीनी कंपनियों को बाहर करने की चर्चा में चाओ लीच्येन ने कहा कि आशा है कि ब्रिटेन चीनी कंपनियों को निष्पक्ष, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण कारोबारी माहौल प्रदान करेगा और चीन-ब्रिटेन सहयोग के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करेगा।

इसके साथ ही चाओ लीच्येन ने यह भी कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को "दो-राज्य समाधान" का दृढ़ता से पालन करना चाहिए, फ़िलिस्तीन मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे के शीर्ष पर रखना चाहिए, और फ़िलिस्तीनी नागरिकों को जल्द से जल्द एक स्वतंत्र राज्य के अपने सपने को साकार करने में मदद करनी चाहिए।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम