स्विस अर्थशास्त्री : चीन का विकास और खुलापन दुनिया के लिए महत्वपूर्ण

2022-11-29 17:15:34

स्विस अर्थशास्त्री फिलिप मेयुनियर जिनेवा के बर्न क्षेत्र के आर्थिक विकास एजेंसी के पूर्व प्रमुख हैं। आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में उन्होंने चीन के साथ गहन संपर्क और आदान-प्रदान कायम किया। हाल में चाइना मीडिया ग्रुप के साथ साक्षात्कार में फिलिप मेयुनियर ने कहा आज चीनी बाजार का आकर्षण मजबूत हो रहा है। चीन का आर्थिक विकास और खुलेपन दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

फिलिप मेयुनियर ने हाल के वर्षों में चीन में हुए बड़े परिवर्तन को देखा। उनके विचार में चाहे अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्रों में हो, या तो यातायात और परिवहन के क्षेत्रों में चीन का विकास अविश्वसनीय है। चीनी लोगों का जीवन स्तर भी लगातार उन्नत हो रहा है।

फिलिप मेयुनियर की नजर में चीन ने ऐतिहासिक रूप से संपूर्ण गरीबी को खत्म किया। यह चीन और चीनी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और चीन में मिली सबसे बड़ी सफलता है।

फिलिप मेयुनियर ने कहा कि विश्व आर्थिक वृद्धि धीमी होने की स्थिति में चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत लचीलापन और जीवन शक्ति कायम है। चीन में आर्थिक वृद्धि दर किसी की कल्पना से कहीं ज्यादा तेज है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम