चीन उच्च स्तर की खुली आर्थिक व्यवस्था का निर्माण करेगा

2022-11-29 18:36:23

29 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल के दस वर्षों में चीन की औसत आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रही है, और विश्व आर्थिक वृद्धि के लिये चीन की औसत योगदान दर 30 प्रतिशत से अधिक रही। गत वर्ष चीन की जीडीपी विश्व की कुल अर्थव्यवस्था के 18.5 प्रतिशत तक पहुंची। चीन की विदेशी व्यापार की कुल रकम 69 खरब डॉलर रही। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ सबसे बड़ा व्यापारिक देश भी बना। जटिल व गंभीर देसी-विदेशी स्थिति के सामने चीन की अर्थव्यवस्था में स्थिरता के साथ प्रगति हो रही है। चीन के दीर्घकालिक आर्थिक विकास के मूल तत्व नहीं बदले हैं, और यह हमेशा वैश्विक समृद्धि और विकास के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा रही है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम