चीन ने वैश्विक जैव सुरक्षा शासन के लिए नई सहमति बनाने की वकालत की

2022-11-29 15:13:50



 "जैविक हथियार निषेध संधि" का नौवां समीक्षा सम्मेलन 28 नवंबर को स्विटज़रलैंड के जिनेवा में उद्घाटित हुआ। चीनी प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष, निरस्त्रीकरण मामलों के दूत ली सोंग ने इसमें भाषण दिया। उन्होंने जैविक हथियारों को प्रतिबंधित करने, जैविक हथियारों के प्रसार को रोकने और जैव प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने में इस संधि द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की, संधि के तंत्र को मजबूत करने और वैश्विक जैव सुरक्षा प्रशासन में सुधार पर चीन के रुख और प्रस्ताव का पूरी तरह से प्रकाश डाला।

   ली सोंग ने कहा कि जैव सुरक्षा की कोई राष्ट्रीय सीमा नहीं है। वैश्विक सुरक्षा पहल में चीन ने यह प्रस्ताव दिया कि हमें पारंपरिक और गैर-पारंपरिक दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखना चाहिए, और जैव सुरक्षा जैसे वैश्विक मुद्दों का संयुक्त रूप से मुकाबला करना चाहिए।

   ली सोंग ने कहा कि इस समीक्षा सम्मेलन का विशेष ऐतिहासिक और व्यावहारिक महत्व है। सदस्य देशों को वैश्विक जैव सुरक्षा शासन में एक स्तंभ के रूप में इस संधि की भूमिका की पुष्टि करनी चाहिए, और इस संधि के तंत्र को मजबूत करने पर एक नई सहमति बनानी चाहिए।

   ली सोंग ने यह भी कहा कि इस संधि के तंत्र को मजबूत करना अधिकांश सदस्य देशों का एक सामान्य कार्य है और इस पर सभी को चर्चा और कार्यान्वयन करने की आवश्यकता है। विभिन्न पक्षों द्वारा सामने रखे गए विचारों और प्रस्तावों का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए और उन पर गंभीरता से चर्चा की जानी चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम