अमेरिकी गाइडेड मिसाइल क्रूजर ने अवैध रूप से चीन के नानशा द्वीप के आसपास समुद्री क्षेत्र में प्रवेश किया

2022-11-29 18:16:47

दक्षिण रण क्षेत्र के प्रवक्ता के थ्येन चुनली ने कहा कि 29 नवंबर को चीन सरकार की अनुमति के बिना अमेरिका का चांसलोसविल गाइडेड मिसाइल क्रूजर ने अवैध रूप से चीन के नानशा द्वीप के आसपास समुद्री क्षेत्र में प्रवेश किया। चीनी जन मुक्ति सेना के दक्षिण रण क्षेत्र ने इसकी निगरानी की और रवाना होने की चेतावनी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना की कार्रवाई चीनी प्रभुसत्ता और सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। यह अमेरिका द्वारा नेविगेशन प्रभुत्व करने और दक्षिण चीन सागर में सैन्यीकरण बनाने का एक और सबूत है। इससे साबित हुआ है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा जोखिम का निर्माता है।

प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के द्वीपों और इसके आसपास समुद्री क्षेत्रों में चीन की अनुल्लंघनीय प्रभुसत्ता है। दक्षिण रण क्षेत्र हमेशा राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और दक्षिण चीन सागर की शांति व स्थिरता की रक्षा करता है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम