चीनी अंतरिक्ष स्टेशन अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे बैच का स्वागत करेगा

2022-11-28 17:42:57

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने 28 नवंबर को शनचो-15 मानवयुक्त उड़ान मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों की सूची की घोषणा की। वे क्रमशः फ़ेई ज्वूनलुंग, तंग छिंगमिंग और च्यांग लू हैं। जबकि फ़ेई ज्वूनलुंग कमांडर हैं।

कमांडर के रूप में फ़ेई ज्वूनलुंग ने वर्ष 2005 के अक्तूबर में शनचो-6 मानवयुक्त उड़ान मिशन किया था। 17 वर्षों के बाद वे फिर एक बार अंतरिक्ष में जाएंगे। उनकी नज़र में दो बार के मिशन में स्पष्ट अंतर है। उन्होंने कहा कि इस बार मिशन ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि अंतरिक्ष यात्री कक्षा में ज्यादा समय तक जीवन बिताएंगे। इसलिये शारीरिक गुणवत्ता के प्रति ज्यादा उच्च आवश्यकताएं होती है। और एक बात यह है कि पहले की अपेक्षा अब अंतरिक्ष स्टेशन में केबिन ज्यादा हैं।

इस महीने की शुरुआत में मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल के सफल स्थानांतरण के साथ, पृथ्वी से 400 किलोमीटर दूर "थ्येनकुंग" अंतरिक्ष स्टेशन ने थ्येनह कोर मॉड्यूल, वेंथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल और मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल तीन-कक्ष संयोजन के "टी" विन्यास को पूरा कर लिया है। प्रक्षेपण किया जाने वाला शनचो-15 अंतरिक्ष यान चीनी अंतरिक्ष स्टेशन जाएगा और अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली के आगे द्वार पर डॉक करेगा। उसी समय चीनी अंतरिक्ष स्टेशन “तीन मॉड्यूल” और “तीन अंतरिक्ष यान” यानी छह केबिनों का “टी” संयोजन बनाएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम