वुचन रंगमंच महोत्सव:इतिहास, संस्कृति और आधुनिक फैशन का शानदार मिश्रण

2022-11-27 11:10:52

9वां वुचन रंगमंच महोत्सव (थिएटर फेस्टिवल) 25 नवंबर को आधिकारिक तौर पर चीन में चच्यांग  प्रांत के च्याशिंग शहर के वुचन कस्बे में उद्घाटित हुआ, जो 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। 10 दिवसीय मौजूदा महोत्सव की थीम "प्रचुरता" है । समृद्धि और विपत्ति केवल परिस्थितियाँ हैं, और अमीर और गरीब की परिभाषा व्यक्तिगत तौर पर निर्भर करती है। सफलता की प्राप्ति के दौरान प्रक्रिया अधिक महत्वपूर्ण है।

वुचन रंगमंच महोत्सव मुख्य रूप से चार भागों से बना है, यानी कि विशेष रूप से आमंत्रित नाटक, युवा प्रतियोगिता, कस्बों के बीच संवाद और प्राचीन कस्बे का कार्निवल। इस दौरान दर्शक कई कालजयी नाटकों के साथ-साथ युवा चीनी अभिनेताओं और कलाकारों की नवीनतम कृतियों का आनंद भी ले सकते हैं। इनके अलावा, यहां नाट्य कार्यशालाएं, नाट्य मंच, प्रदर्शनियां, नुक्कड़ नाटक आदि भी उपलब्ध हैं।

वुचन रंगमंच महोत्सव की स्थापना 2013 में हुई थी। तब से, यांग्त्ज़ी नदी के दक्षिण में इस 1,300 साल पुराने कस्बा वुचन ने हर साल अद्भुत "नाटक" का मंचन किया है, जो बड़ी संख्या में थिएटर प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। यांग्त्ज़ी नदी के दक्षिण में यह छोटा सा कस्बा अपना सांस्कृतिक आत्मविश्वास दर्शाता है, और रंगमंच महोत्सव के माध्यम से सारी दुनिया को चीनी लोगों का पारंपरिक सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी दिखाता है।

जैसा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि पुराने शहर के नवीनीकरण और उन्नयन को ऐतिहासिक अवशेषों के संरक्षण और ऐतिहासिक संस्कृति के संरक्षण के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए। न केवल लोगों के जीवन पर्यावरण में सुधार करना आवश्यक है, बल्कि ऐतिहासिक संस्कृति की रक्षा करना भी जरूरी है, ताकि ऐतिहासिक संस्कृति को आधुनिक जीवन के साथ जोड़ा जा सके।

वुचन रंगमंच महोत्सव ने वुचन में नई प्रेरणा डाली है और एक समृद्ध सांस्कृतिक वातावरण दिया है। अद्वितीय "वुचन मॉडल" ने "ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण, विकास और पुन: उपयोग" हासिल किया है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम