हर चीनी चीनी स्वप्न का भागीदार और निर्माता है

2022-11-26 17:09:12

चीनी स्वप्न, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन के बाद से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक विचारधारा है। उसे आधिकारिक तौर पर 29 नवंबर, 2012 को सामने रखा गया था। शी चिनफिंग ने चीनी स्वप्न को चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को साकार करने के रूप में परिभाषित किया, जो आधुनिक समय में चीनी राष्ट्र का सबसे बड़ा सपना है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह सपना निश्चित रूप से साकार होगा। चीनी स्वप्न के मुख्य लक्ष्य को "दो शताब्दी लक्ष्यों" के रूप में भी संक्षेपित किया जा सकता है, जो कि 2021 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ तक खुशहाल समाज का चतुर्मुखी निर्माण पूरा करें, साल 2049 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ तक एक समृद्ध, मजबूत, लोकतांत्रिक, सभ्य और सामंजस्यपूर्ण आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण पूरा करें।

2013 में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक अधिवेशन के समापन सम्मेलन में शी चिनफिंग ने दोहराया, "चीनी स्वप्न को साकार करने के लिए, हमें चीनी रास्ते पर चलना चाहिए, यानी कि चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद का रास्ता।" यह इतिहास का निष्कर्ष है और वास्तविकता की आवश्यकता भी है। उसने न केवल चीनी स्वप्न साकार करने की दिशा दिखायी है, बल्कि चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद के रास्ते का पालन करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला है।

चीनी स्वप्न राष्ट्रीय पुनरुत्थान का सपना है, शांति और समृद्धि का सपना है, विश्व के विकास का सपना है, और खुशी का पीछा करने का सपना भी है। चीनी स्वप्न चीन के भविष्य के विकास की दिशा से संबंधित है, बेहतर जीवन के प्रति करोड़ों लोगों की अभिलाषा और राष्ट्रीय पुनरुत्थान के प्रति उनकी लालसा व अपेक्षा से भरा हुआ है। यह एक ऐसा सपना है जिसका पूरा चीनी राष्ट्र लगातार पीछा कर रहा है।

यह चीनी स्वप्न आम लोगों से बहुत दूर एक बड़ा सपना लगता है। लेकिन चीनी स्वप्न बड़ा और छोटा दोनों है। वह इतना छोटा है कि हर चीनी व्यक्ति के पास चीनी स्वप्न है। जैसे कि "रोजगार का सपना", "स्कूल जाने का सपना", "चिकित्सा बीमा का सपना", "खुशहाल जीवन का सपना", "शांति से रहने का सपना" इत्यादि। करोड़ों चीनियों के सपनों को जोड़कर चीनी स्वप्न ही होता है, यानी देश की समृद्धि, राष्ट्र का पुनरुत्थान और लोगों का सुखमय जीवन।

2018 की शुरुआत में शी चिनफिंग ने यह भी प्रस्ताव दिया कि "खुशी संघर्ष से आती है", "संघर्ष अपने आप में एक प्रकार की खुशी है", और "नया युग संघर्ष करने वालों का युग है"। चीनी स्वप्न न तो कोई ऐसी चीज है, जिसका आप इंतजार करते हैं, न ही दूसरों के द्वारा भेजा जाता है। इसे कड़ी मेहनत से हासिल किया जाता है। बिना संघर्ष के सुख नहीं मिलता और बिना संघर्ष के चीनी स्वप्न को साकार नहीं किया जा सकता।

2022 "चीनी स्वप्न" की दसवीं वर्षगांठ है। ये दस साल महत्वपूर्ण बदलाव के दस साल हैं, ऐतिहासिक मोड़ के दस साल, देश को मजबूत करने के दस साल और अनगिनत व्यक्तिगत सपनों, परिवार सपनों, उद्यमिता सपनों, उद्यम सपनों, समाज सपनों, मातृभूमि सपनों, राष्ट्र सपनों और एशिया प्रशांत सपनों, विश्व सपनों, ब्रह्मांडीय सपनों के साकार होने के दस साल हैं। पिछले दस वर्षों में, हम सभी चीनी स्वप्न को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। हम में से प्रत्येक का अपना सपना है। और हर चीनी चीनी स्वप्न का भागीदार और निर्माता है।

(मीनू)





रेडियो प्रोग्राम