काबुल की एक मस्जिद में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत

2022-11-24 16:46:58

स्थानीय समय के अनुसार 23 नवंबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक मस्जिद में गोलीबारी हुई, जिसमें 5 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया। उसी दिन अफगान पुलिस ने यह जानकारी दी।

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि उसी दिन सुबह काबुल के नौवें पुलिस जिले की एक मस्जिद में गोलीबारी की घटना हुई। इस बार गोलीबारी में हताहत हुए लोग एक ही परिवार के हैं। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

अफगान सुरक्षाकर्मियों ने इस बार गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हाल ही में अफगानिस्तान के अलग-अलग इलाकों में लगातार हमले हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। चरमपंथी संगठन "इस्लामिक स्टेट" ने स्थानीय स्कूलों, मस्जिदों और बसों को निशाना बनाकर कई हमलों का दावा किया है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम