कतर विश्व कप : यह लहर जैसा डांस एक्शन आपके लिए है

2022-11-24 16:27:02

21 नवंबर को कतर विश्व कप में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया। इंग्लैंड के लिए जैक ग्रीलिश ने छठा गोल किया। स्कोर करने के बाद उन्होंने लहर जैसा डांस एक्शन किया। इसके पीछे एक दिल को छू लेने वाली कहानी है।

विश्व कप से पहले, ग्रीलिश को 11 वर्षीय प्रशंसक फिनले का एक पत्र मिला, जिसमें कहा गया कि उसका पसंदीदा खिलाड़ी ग्रीलिश है। फिनले को एक सामान्य बच्चे की तरह फ़ुटबॉल पसंद है, लेकिन अंतर यह है कि फिनले सेरेब्रल पाल्सी वाला बच्चा है। ग्रीलिश ने अपने जवाबी पत्र में फिनले को प्रोत्साहित किया, और एक हस्ताक्षरित फुटबॉल जर्सी भेजी, साथ ही फिनले को अपने क्लब में आने के लिए आमंत्रित किया।

दरअसल जब वे मिले, फिनले और ग्रीलिश इस बात पर सहमत हुए कि अगली बार जब ग्रीलिश गोल करेंगे, तो वे एक ऐसा कार्य करेंगे जिसे फिनले देखना चाहता है। अतः लहर जैसा डांस एक्शन को फिनले ने ही डिजाइन किया था।

दुनिया भर के प्रशंसकों के सामने ग्रीलिश ने एक 11 वर्षीय लड़के का सपना पूरा किया। ग्रीलिश ने खेल के बाद कहा: "यह मेरे लिए सिर्फ एक एक्शन है, लेकिन उस लड़के के लिए दुनिया ही है, विशेष रूप से विश्व कप में। तो फिनले, यह आपके लिए है।" इस समय, फुटबॉल सिर्फ एक प्रतिस्पर्धी खेल नहीं है, बल्कि प्यार और आशा है।

 (मीनू)



रेडियो प्रोग्राम