2022 चोंगकुआनछुन फोरम इस महीने के अंत में होगा आयोजित

2022-11-18 16:42:01

2022 चोंगकुआनछुन फोरम 25 नवंबर से 30 नवंबर तक पेइचिंग में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के फोरम की थीम "खुला सहयोग और साझा भविष्य" है। फोरम का मुख्य स्थल नेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्थित है, और कुल 126 संबंधित गतिविधियां चोंगकुआनछुन नेशनल इंडिपेंडेंट इनोवेशन डिमॉन्स्ट्रेशन ज़ोन प्रदर्शनी केंद्र, शौगांग पार्क और अन्य स्थानों में आयोजित की जाएंगी। इस साल के फोरम में समानांतर मंच, प्रदर्शनियां, प्रौद्योगिकी लेनदेन, परिणाम जारी करना, अत्याधुनिक प्रतियोगिताएं और सहायक गतिविधियां आदि छह भाग शामिल हैं।

गौरतलब है कि चोंगकुआनछुन फोरम की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। वर्षों तक विकास के साथ पिछले साल यह आधिकारिक तौर पर वैश्विक वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार आदान-प्रदान और सहयोग के लिए एक राष्ट्रीय मंच बन गया है। वर्तमान में, दुनिया भर के 70 से अधिक देशों और क्षेत्रों के मेहमानों और उद्यमों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नेतृत्व में उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए संयुक्त रूप से नए रास्ते तलाशने के लिए मंच की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया है।


(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम