शांगहाई में लोकप्रिय है इंडियन किचन नाम का भारतीय रेस्तरां

2022-11-17 17:08:10

चीन के शांगहाई में इंडियन किचन नाम का एक भारतीय रेस्तरां मौजूद है, जो 20 से अधिक साल पहले खुला था। इंडियन किचन में चीनी लोग भारतीय भोजन का असली स्वाद ले सकते हैं।

शिव इंडियन किचन के मैनेजर हैं। हर दिन सुबह रेस्तरां पहुंचने के बाद शिव कर्मचारियों का अभिवादन करते हैं। रेस्तरां उन सभी के लिए घर की तरह है।

20 से अधिक वर्षों में इंडियन किचन शांगहाई में लोकप्रिय हुआ है। शिव का जीवन धीरे-धीरे बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में चीन में काफी विकास हुआ है। शांगहाई में जीवन और सुविधाजनक बन गया है।

कोविड-19 महामारी फैलने के बाद हालांकि रेस्तरां में आने वाले ग्राहकों की संख्या कम हुई, लेकिन टेकआउट ऑर्डर में इजाफा हुआ। शांगहाई में महामारी की कारगर रोकथाम के चलते रेस्तरां में व्यापार सामान्य होने लगा है।

एक खुली और समावेशी दुनिया में विभिन्न देशों को विकास की व्यापक संभावनाएं मिलती हैं। पिछले दस वर्षों में चीन में आकर्षित विदेशी पूंजी में व्यापक इजाफा हुआ है। चीन वैश्विक व्यापारियों की लोकप्रिय जगह बन गया है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम