24वें हाई-टेक मेले में 5600 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया

2022-11-16 11:25:13

 

24वां चीनी हाई-टेक मेला 15 नवंबर को चीन के शनचन में उद्घाटित हुआ। 5 दिवसीय हाई-टेक मेले का कुल प्रदर्शनी क्षेत्रफल 3 लाख वर्ग मीटर से अधिक है, जिसने 41 देशों और क्षेत्रों के 5600 से अधिक प्रदर्शकों और 8600 से अधिक परियोजनाओं को आकर्षित किया है।

हाई-टेक मेले की आयोजन समिति के मुताबिक इस साल के हाई-टेक मेले की थीम "तकनीकी सुधार नवाचार को प्रेरित करता है, तकनीकी नवाचार विकास को प्रेरित करता है" है। उसके दो प्रदर्शनी प्रदर्शनी स्थल हैं कि शनचन सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र व शनचन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र। भाग लेने वाली कंपनियों में केंद्रीय उद्यमों, फॉर्च्यून 500 कंपनियों, छोटे उद्यमों, सूचीबद्ध कंपनियों, विदेशी कंपनियों व उद्योगों के दिग्गज उद्यमों की संख्या 1300 से अधिक है।

वर्तमान हाई-टेक मेले में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र में नई खुली आर्थिक प्रणाली के निर्माण और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग और प्रतिस्पर्धा की नई श्रेष्ठता की तैयारी में चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र में सामाजिक विकास क्षेत्र और "13वीं पंचवर्षीय योजना" की अवधि में चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रदर्शनी क्षेत्र में इंटरनेट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा, वाहनों का इंटरनेट, 5जी, "स्मार्ट+" आदि क्षेत्रों में तकनीक और संबंधित उपलब्धियां प्रदर्शित होंगी। चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों का मंत्रालय मुख्य रूप से मूल कृषि वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों और उच्च तकनीक वाले कृषि हरित उत्पादन को प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

(मीनू)


रेडियो प्रोग्राम