वांग यी ने " संकर धान की वैदेशिक सहायता और विश्व खाद्य सुरक्षा" पर अंतर्राष्ट्रीय मंच में भाग लिया

2022-11-13 16:24:00

चीनी स्टेट कांसुलर और विदेश मंत्री वांग यी ने 12 नवंबर को "संकर धान की वैदेशिक सहायता और विश्व खाद्य सुरक्षा" पर अंतर्राष्ट्रीय मंच में भाग लिया। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का लिखित भाषण पढ़ा।

   वांग यी ने कहा कि कुछ समय पहले सफलतापूर्वक संपन्न चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में यह घोषणा की गई कि चीन चीनी शैली के आधुनिकीकरण के साथ मानव विकास के लिए नया योगदान देगा, और चीन का नए विकास  दुनिया के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।

   वांग यी ने कहा कि हाइब्रिड चावल प्रौद्योगिकी चीन के कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इतिहास में एक स्मारक है। यह न केवल चीन को खाद्य आत्मनिर्भरता के चमत्कार का अहसास करने में मदद करता है, बल्कि वैश्विक खाद्य कमी को हल करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

   वांग यी ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक खाद्य सुरक्षा के सामने नई चुनौतियों मौजूद हैं। चीन ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल को लागू करने के लिए खाद्य सुरक्षा को प्रमुख क्षेत्रों में से एक बना दिया है। चीन विभिन्न देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ विश्व खाद्य सुरक्षा की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास लक्ष्यों को साकार करने के लिए नए और अधिक योगदान देना चाहता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम