आयात एक्सपो के एक साल की इच्छित लेनदेन मूल्य 73 अरब 52 करोड़ डॉलर हुई

2022-11-11 17:19:28

10 नवंबर को 5वें चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के समापन समारोह पर एक न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित की गयी। संबंधित प्रधान ने परिचय देते हुए कहा कि इस बार के एक्सपो में कुल 145 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया है। साथ ही, होंगछाओ मंच की 24 गतिविधियों का आयोजन भी किया गया है।

चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो ब्यूरो के उप प्रधान सून छनहाई के अनुसार 127 देशों व क्षेत्रों से आए 2800 से अधिक उद्यमों ने उद्यम व्यापार प्रदर्शनी में भाग लिया। 438 नये उत्पादों, नयी तकनीकों और नयी सेवाओं को जारी किया गया, जो पिछली बार के एक्सपो से अधिक है। पहली बार स्थापित डिजिटल आयात एक्सपो मंच में 368 तकनीकी उपकरण कंपनियों ने ऑनलाइन भाग लिया है। 64 लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं, जिनकी पेजव्यूस 6 लाख से अधिक तक जा पहुंची है।

उधर, 69 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने ऑनलाइन पर राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लिया, जो पिछली बार की अपेक्षा 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। “हाल के दस वर्षों में चीन के खुलेपन में प्राप्त उपलब्धियों की प्रदर्शनी” में व्यापक रूप से नये युग में चीन के खुलेपन में प्राप्त शानदार उपलब्धियों को दिखाया गया है।

10 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक कुल 4 लाख 61 हजार लोगों ने आयात एक्सपो का दौरा किया। इसकी इच्छित लेनदेन मूल्य 73 अरब 52 करोड़ डॉलर रही, जो पिछली बार की अपेक्षा 3.9 प्रतिशत अधिक है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम