वर्ष 2026 तक चीन का तत्काल खुदरा बाजार 10 खरब युआन से अधिक हो जाएगा

2022-11-10 17:24:00

चाइना चेन स्टोर एंड फ्रैंचाइज़ एसोसिएशन द्वारा 9 नवंबर को जारी “वर्ष 2022 चीन का तत्काल खुदरा विकास रिपोर्ट” के अनुसार हाल के कई वर्षों में चीन में तत्काल खुदरा का तेज़ विकास हुआ है। खास तौर पर हाल के दो वर्षों में महामारी के कारण तत्काल खुदरा व्यापार फलफूल रहा है। इस क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की आम राय है कि आगामी कई वर्षों में तत्काल खुदरा की वृद्धि दर एक उच्च स्तर पर रहेगी। अनुमान है कि वर्ष 2026 तक चीन का तत्काल खुदरा बाजार 10 खरब युआन से अधिक हो जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार उपभोक्ता के ऑनलाइन पर ऑर्डर से उन के हाथों में पहुंचने तक तत्काल खुदरा बिक्री का वितरण समय एक घंटे के भीतर नियंत्रित किया जाता है। अधिकतर ऑर्डर को 30 मिनट के भीतर पूरा किया जा सकता है।

वर्ष 2020 से वर्ष 2021 तक चीन में तत्काल खुदरा की साल-दर-साल वृद्धि दर मूल रूप से 80 से 100 प्रतिशत तक बनी हुई है। अनुमान है कि आगामी कई वर्षों में तत्काल खुदरा बाजार का तेज़ विकास होगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम