फिर से अंतरिक्ष में उड़ना अभी भी मेरा सबसे बड़ा सपना है- वांग याफिंग

2022-11-05 17:39:00

वांग याफिंग न केवल अंतरिक्ष स्टेशन में तैनात चीन की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, बल्कि अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री भी हैं, और इसके साथ ही वे अंतरिक्ष में पाठ पढाने वाली "अंतरिक्ष शिक्षक" भी हैं।

साल 2013 में वांग याफिंग शनचो-10 अंतरिक्ष यात्री दल की सदस्य चुनी गई और उन्होंने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा की। साल 2021 में शनचो-13 अंतरिक्ष यात्री दल में शामिल होकर उन्होंने एक बार फिर अंतरिक्ष यात्रा की। उन्होंने चीनी महिलाओं के असाधारण स्पेसवॉक का पहला कदम उठाया।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन के दौरान वांग याफिंग ने संवाददाताओं के साथ चीन के एयरोस्पेस उद्योग के विकास के बारे में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि साल 2013 में अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा से गत वर्ष में दूसरी अंतरिक्ष यात्रा तक, दस सालों में चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्य में बड़ी उपलब्धियां प्रांत हुईं हैं। और विशाल उड़ान मंच, और अधिक उड़ान समय, चीन के पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन इत्यादि, यह सब उन्हें दिल से गौरवान्वित करता है। 

साल 2022 में चीनी अंतरिक्ष स्टेशन ने पूर्ण निर्माण चरण में प्रवेश किया। हाल ही में चीन ने मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल का सफल प्रक्षेपण किया। थ्येन-ह कोर मॉड्यूल, वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल और मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल से गठित चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के "टी" आकार का मूल विन्यास कक्षा में पूरा किया गया।

इस वर्ष के अंत तक, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा होगा। जब चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के भविष्य के विकास की बात आती है, तो वांग याफिंग आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरी होती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री के पास केवल उड़ान भरना और उड़ान भरने के लिए तैयार होना दो स्थितियां होती हैं। अब, हालांकि वह जमीन पर अपने घर लौट आई हैं, फिर भी अंतरिक्ष में फिर से उड़ान भरने में सक्षम होना उनका सबसे बड़ा सपना है। वह घरेलू और विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में तैनात होकर समान रूप से विशाल ब्रह्मांड की खोज करने के लिए उत्सुक हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम