छंगतू में बांस कला गांव

2022-11-03 15:06:29

 


चीन के छंगतू में ताओमिंग टाउन को बांस कला गांव के तौर पर जाना जाता है, जो चीन में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत ताओमिंग बांस बुनाई कला का जन्मस्थल है। यहां विदेशी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय "चेक-इन प्लेस" भी है।

यह बांस कला गांव बांस के जंगलों के बीच स्थित है। यहां न केवल सुंदर दृश्य देखने को मिलते हैं, बल्कि कई सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यशालाएं भी हैं। पर्यटक यहां बांस शिल्प बुनाई का मजा ले सकते हैं। 2018 में ताओमिंग बांस कला गांव को छंगतू में ग्रामीण पुनरुद्धार के "शीर्ष दस मामलों" में से एक चुना गया था।

हाल के वर्षों में ताओमिंग बांस कला गांव ने लंबे समय से चली आ रही बांस संस्कृति के साथ कृषि अनुभव, विशेष होमस्टे, सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद वाली उभरते उद्योग का विकास किया है। जिससे ग्रामीणों को ठोस आर्थिक लाभ मिला है।

रेडियो प्रोग्राम