नये युग में चीन-वियतनाम संबंध नयी मंजिल पर पहुंचेंगे

2022-11-02 17:02:48

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग ने 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक चीन की औपचारिक यात्रा की। 31 अक्तूबर को दोनों नेताओं ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में वार्ता की। दोनों ने यह सहमति प्राप्त की कि वे नये युग में चीन-वियतनाम व्यापक सामरिक सहयोग साझेदारी संबंधों को नयी मंजिल पर बढ़ावा देंगे।

गुयेन फु ट्रोंग सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग से मुलाकात करने वाले पहले विदेशी नेता हैं। साथ ही यह वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की 13वीं कांग्रेस के बाद गुयेन फु ट्रोंग की पहली विदेश यात्रा भी है। इसलिए इस यात्रा का अहम अर्थ है। दोनों नेताओं ने परम्परागत मैत्री को मजबूत करने, सामरिक संपर्क और राजनीतिक आपसी विश्वास को प्रगाढ़ करने, मतभेदों पर नियंत्रित करने पर वार्ता की और नये युग में चीन-वियतनाम संबंधों के विकास के लिए दिशा निर्धारित की।

आज की दुनिया में एक सदी में अनदेखे बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में चीन-वियतनाम संबंध कैसे आगे विकसित होंगे?चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तीन सुझाव पेश किये, यानी दोनों देशों को समाजवाद की विकास दिशा पर कायम रहना चाहिए, समाजवादी अर्थव्यवस्था के आधार को मजबूत करना चाहिए और परम्परागत मैत्री का प्रसार करना चाहिए।

चीन और वियतनाम के समाजवादी आधुनिकीकरण के निर्माण में प्राप्त सफलता ने व्यापक विकासशील देशों को लाभदायक अनुभव दिये हैं और मानव जाति के प्रगति कार्य के लिए सक्रिय योगदान  किया है। लेकिन दोनों देशों के विकास के रास्ते में जटिल अंतर्राष्ट्रीय वातावरण और गंभीर जोखिम चुनौतियों का सामना करना सामान्य की बात है। शी चिनफिंग ने जोर दिया कि कोई हमारे आगे बढ़ने के कदम में बाधा नहीं डाल सकते हैं और कोई भी शक्ति हमारे विकास के तंत्र आधार को नहीं हिला सकती है।

दो बड़े विकासमशील देश होने के नाते बहुपक्षीय मामलों में चीन और वियतनाम संपर्क और सहयोग को मजबूत करेंगे, दोनों देशों के केंद्रीय हितों से संबंधित मुद्दों पर एक दूसरे का समर्थन करेंगे, बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय न्यायता की समान रक्षा करेंगे और क्षेत्रीय और विश्व के शांतिपूर्ण विकास को आगे बढ़ावा देंगे।

 

 

रेडियो प्रोग्राम