तंजानियाई राष्ट्रपति की चीन यात्रा से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे

2022-11-02 19:13:35

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन की चीन यात्रा से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय मैत्री और आपसी विश्वास जाहिर होता है, चीन को उम्मीद है कि उनकी मौजूदा यात्रा से चीन-तंजानिया संबंध और अधिक ऊंचे स्तर तक पहुंचेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 2 नवंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति हसन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन के बाद चीन की यात्रा करने वाली पहली अफ्रीकी राष्ट्राध्यक्ष हैं। चीन-तंजानिया मित्रवत् संबंध चीन-अफ्रीका मित्रवत् संबंधों के अद्भुत प्रतीक हैं। वर्तमान में चीन-अफ्रीका संबंधों का अच्छा विकास हो रहा है। विश्वास है कि राष्ट्रपति हसन की चीन यात्रा चीन और अफ्रीका के हाथ मिलाकर नए युग में चीन-अफ्रीका साझा भाग्य समुदाय के निर्माण में मजबूत प्रेरणा शक्ति डालेगी।

(श्याओ थांग)  

रेडियो प्रोग्राम