अमेरिकी रिपोर्ट ने चीन की विदेश और रक्षा नीति को जानबूझकर विकृत किया:चीन

2022-11-01 18:53:36

 2022 अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति रिपोर्ट में चीन से संबंधित विषय के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 1 नवंबर को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह रिपोर्ट कुछ समय पहले व्हाइट हाउस द्वारा जारी "राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति" रिपोर्ट से मिलती-जुलती है, जो महान शक्ति प्रतियोगिता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है। उसने जानबूझकर चीन की विदेश और रक्षा नीति को विकृत किया है। वह शीत युद्ध व शून्य-जमा खेल की मानसिकता और आधिपत्य से भरी हुई है। उसने चीन को दबाने के लिए जानबूझकर बहाने बनाते हुए अमेरिका के भयावह इरादे को पूरी तरह से उजागर किया है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में 2022 अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति रिपोर्ट जारी की, जो मानता है कि चीन अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तथाकथित "सबसे गंभीर प्रणालीगत चुनौती" बन गया है और चीन अपने आर्थिक, परमाणु और सैन्य प्रभाव का उपयोग करते हुए क्षेत्रीय राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा पैदा करता है।

इस बारे में चाओ लीच्येन ने कहा कि हम अमेरिका से शांति और विकास के काल की प्रवृत्ति के अनुसार शीत युद्ध व शून्य-जमा खेल की मानसिकता को त्यागने, टकराव की दृष्टि से दुनिया और चीन-अमेरिका संबंधों को न देखने और चीन के रणनीतिक इरादों को विकृत करने से रोकने का आग्रह करते हैं। आज दुनिया में सदी के परिवर्तन हो रहे हैं और शांति, विकास, सहयोग और जीत की ऐतिहासिक प्रवृत्ति अनिवार्य है। दूसरी ओर, आधिपत्य और बदमाशी,   शून्य-जमा खेल की मानसिकता बहुत हानिकारक है। चीन हमेशा विश्व शांति बनाए रखने और सामान्य विकास को बढ़ाने की विदेश नीति के सिद्धांत का पालन करता है, और मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम