आशा है कि चीनी अंतरिक्ष स्टेशन जल्द से जल्द सभी मानव जाति का "अंतरिक्ष का घर" बनेगा- चीनी विदेश मंत्रालय

2022-11-01 19:00:29

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 1 नवंबर को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल के प्रक्षेपण मिशन की सफलता पर बधाई देते हैं। यह न केवल चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्य के विकास में एक मील का पत्थर है, बल्कि विश्व अंतरिक्ष कार्य की प्रगति में चीन द्वारा किया गया एक और महत्वपूर्ण योगदान है।

प्रवक्ता ने कहा कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से एयरोस्पेस शक्तिशाली देश के निर्माण का लक्ष्य पेश किया गया, चीन लगातार प्रयास करते हुए बाहरी अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण अन्वेषण और उपयोग करने, संबंधित गतिविधियों के द्वारा दुनिया भर में विभिन्न देशों के आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

चाओ लीच्येन ने कहा कि चीन का मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्य हमेशा दुनिया के उन्मुख रहा है। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में पहला अवसर है कि इस तरह की परियोजना संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के लिए खुली है। वर्तमान में, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, जर्मनी और इटली सहित 17 देशों में वैज्ञानिक प्रयोग परियोजनाओं को चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चुने जाने की पुष्टि की गई है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम