शी चिनफिंग ने सतत शहरी विकास पर दूसरे वैश्विक सम्मेलन को बधाई पत्र भेजा

2022-10-31 19:00:25

2022 विश्व शहर दिवस ग्लोबल होम इवेंट्स और सतत शहरी विकास पर दूसरा वैश्विक सम्मेलन 31 अक्तूबर को शांगहाई में उद्घाटित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पत्र भेजकर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विश्व शहर दिवस ग्लोबल होम इवेंट्स "बेहतर शहर, बेहतर जीवन" की अवधारणा का पालन करते हुए वैश्विक शहरों के सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जो सामान्य लाभ और संतुलन, समन्वय और समावेश, सहयोग और उभय जीत, समान समृद्धि वाले विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आशा है कि विभिन्न शहर वैश्विक विकास पहल में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा और नए शहरी एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाएंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था की प्रभावी बहाली में मदद करेंगे, पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार करेंगे, शहरी शासन की दक्षता को उन्नत करेंगे, और संयुक्त रूप से वैश्विक सतत विकास को बढ़ावा देंगे।

बता दें कि 2022 विश्व शहर दिवस ग्लोबल होम इवेंट्स और सतत शहरी विकास पर दूसरा वैश्विक सम्मेलन 31 अक्तूबर को शांगहाई में उद्घाटित हुआ, जिसकी थीम "एक्ट लोकल टू गो ग्लोबल" है। इसका आयोजन चीनी आवास और शहरी-ग्रामीण निर्माण मंत्रालय, शांगहाई म्युनिसिपल जन सरकार और संयुक्त राष्ट्र मानव आवास बंदोबस्त कार्यक्रम (यूएनएचएसपी) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम