चीन में पीली नदी संरक्षण कानून जारी किया गया

2022-10-31 11:37:16

13वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के 37वें सत्र में 30 अक्तूबर को मतदान के बाद पीली नदी संरक्षण कानून को पारित किया गया। यह कानून 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जाएगा।

पीली नदी संरक्षण कानून में सामान्य प्रावधान, योजना और नियंत्रण, पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली, जल संसाधनों का संरक्षण और गहन उपयोग, जल और तलछट नियंत्रण और बाढ़ नियंत्रण व सुरक्षा, प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना, पीली नदी संस्कृति के संरक्षण और विकास, गारंटी और निगरानी, कानूनी जिम्मेदारियों और पूरक प्रावधानों समेत 11 अध्याय, कुल 122 खंड शामिल हुए हैं।

पीली नदी बेसिन में पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने, जल संसाधनों के संरक्षण व गहन उपयोग को बढ़ावा देने, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत करने, पीली नदी संस्कृति का संरक्षण और विकास करने, मानव और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व को प्राप्त करने, चीनी राष्ट्र के अनवरत विकास को प्राप्त करने के लिये इस पीली नदी संरक्षण कानून की स्थापना की गयी।

नाजुक पारिस्थितिक वातावरण पीली नदी बेसिन में सबसे बड़ी समस्या है। इस कानून के अनुसार चीन पीली नदी बेसिन के पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली को मजबूत करेगा, एकीकृत संरक्षण और बहाली का पालन करेगा, और प्रमुख नदियों और झीलों के व्यापक पर्यावरण सुधार को बढ़ावा देगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम