खाद्य सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने की चीन की तारीफ

2022-10-31 19:36:25

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में जोर देकर कहा कि खाद्य सुरक्षा की नींव को चौतरफा तरीके से मजबूत करें, 1.8 अरब मू(एक मू 0.067 हेक्टेयर के बराबर) की कृषि योग्य भूमि को बनाए रखें, ताकि चीनी लोगों के चावल के कटोरे मजबूती से उनके ही हाथों में हों।

चीन यह कैसे करता है? चीन स्थित संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के प्रतिनिधि चार्ल्स वाटसन ने चाइना डेली अख़बार को दिये साक्षात्कार में कहा कि चीन दुनिया की 20 प्रतिशत आबादी को खिलाने के लिए दुनिया की कृषि योग्य भूमि के केवल 9 प्रतिशत हिस्से का उपयोग करता है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें   मजबूत राजनीतिक संकल्प एक महत्वपूर्ण कारण है।

चार्ल्स वाटसन ने कहा कि चीन में कृषि को राष्ट्रीय आर्थिक विकास की आधारशिला माना जाता है। लगातार 19 वर्षों से केंद्र सरकार ने हर साल "केंद्रीय संख्या 1 दस्तावेज" जारी किया है। 19 दस्तावेजों में से कृषि पहले स्थान पर थी। इन नीतियों ने चीन के कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाने की नींव रखी है।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा चीन तकनीकी नवाचार और कृषि निवेश को भी बहुत महत्व देता है। नई चीन की स्थापना के बाद कुछ दशकों में चीन ने एक पूर्ण कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार प्रणाली तैयार की है, और वैज्ञानिक अनुसंधान प्रणाली, प्रौद्योगिकी विस्तार प्रणाली, किसान शिक्षा और प्रशिक्षण प्रणाली आदि में बड़ी प्रगति हासिल हुई है। चीन में कृषि से जुड़े निवेश ने कृषि उत्पादन का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे चीन के कृषि बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चीन का अनाज उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, अनाज के मामले में चीन आत्मनिर्भर है, और अनाज संसाधन क्षमता लगातार बढ़ रही है। ये उपलब्धियां मेहनती चीनी नागरिकों से नहीं छीनी जा सकती हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम